केंद्रीय सरकार द्वारा बलरामपुर जिला के सामरी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों में ऐतिहासिक बजट दिए जाने पर सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा द्वारा किया गया केंद्रीय मंत्रीमंडल सहित राज्य मंत्री मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त।

 राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

बलरामपुर जिले के लिए सामरी विधान सभा क्षेत्र के लिए भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चौमुखी विकास कार्य हेतु वित आयोग से 1.4 लाख करोड़ की राशि का प्रावधान किए जाने पर सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा द्वारा आभार व्यक्त करते हुए मीडिया के माध्यम से केंद्रीय मंत्रीमंडल का धन्यवाद ज्ञापित किया गया है, जिससे पूरे बलरामपुर जिले में चारों तरफ चौमुखी विकास कार्य किए जाएंगे , साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी बजट में पहले से अधिक राशि का देने का प्रावधान करना देश एवं राज्यों की विकास कार्य के लिए अहम एवं मजबूत भूमिका मानी जा रही है,केंद्रीय बजट में सबका साथ सबका विकास के उद्वेश्य से इस बजट में सभी वर्ग के व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखा गया है, इस ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित मंत्री निर्मला सीतारमण सहित सभी केंद्रीय मंत्रीमंडल को सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा द्वारा समाचार के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित किया गया है ।

Post a Comment

0 Comments