राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा की अथक प्रयास से सामरी विधान सभा के शंकरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ढूंढीचूवा जलाशय हेतु 30 करोड़ उन्यासी लाख 13 हजार रुपए की स्वीकृति दिलाते हुए जल संसाधन विभाग को कार्य कराने हेतु स्वीकृति दिलाई गई है, इस जलाशय का कार्य लगभग 15 वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ था , जिसे सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा के अथक प्रयास से शासन द्वारा इसकी स्वीकृति दिलाई गई है।
जिससे शंकरगढ़ विकासखंड अंतर्गत आदिवासी सुदूर अंचल में काफी रकवा में किसानों की खेत की सिंचाई हो पाएगी , इस जलाशय की स्वीकृति प्रदान होने से क्षेत्र के किसानों के साथ साथ शंकरगढ़ विकासखंड में काफी खुशी का माहौल है, सामरी विधायक द्वारा सामरी विधान सभा क्षेत्र में चौमुखी विकास करने कराने हेतु निरन्तर प्रयासरत है , इनके प्रयास से इससे पहले भी अनेकों प्रकार के अधूरे पड़े जलाशयों की स्वीकृति प्रदान कराई गई है , जिससे जलाशयों , सड़कों एवं पुल पुलिया सहित अन्य कार्य क्षेत्र में संचालित हो रहे है।


0 Comments