राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
छत्तीसगढ़ राज्य शासन के सरस्वती साइकल वितरण योजना कार्यक्रम के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी में सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा पहुंच कर 234 नग निशुल्क सरस्वती साइकल का वितरण कन्या उच्चतर माध्यम माध्यमिक विद्यालय कुसमी में अध्ययनरत कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया।
आज के इस सरस्वती साइकल वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा के विद्यालय पहुंचने पर सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा सहित उपस्थित अतिथियों का विद्यालय के प्रारंभ प्रांगण से ही विद्यालय के बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि सहित सभी मंचासिन अतिथियों को को मंच तक ले जाया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं मंचासिन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर पुष्प गुच्छ माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य सहित सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नन्द कुमार गुप्ता एवं विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षक /शिक्षिकाएं द्वारा आज के मुख्य अतिथि सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा सहित उपस्थित सभी मंचासिन अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य द्वारा स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय के समस्याओं के बारे में मुख्य अतिथि को अवगत कराया गया, जिसमें विद्यालय में गेट बनवाने की मांग करते हुए विद्यालय मे खेल मैदान का समतलीकरण, सहित बालिकाओं की संख्या लगभग 900 के करीब होने के चलते अतिरिक्त कक्ष की मांग करते हुए कुछ विषयवार शिक्षकों की मांग करते हुए विद्यालय में चपरासी नियुक्ति कराने की मांग की गई ।
आज के इस साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा सहित जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज, जनपद पंचायत कुसमी के अध्यक्ष बसंती भगत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल द्वारा उपस्थित विद्यालय के छात्र/ छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत बालिकाओं को सरस्वती साइकल वितरण योजना के बारे में जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाकर समय से विद्यालय आने एवं घर जाने के लिए सलाह देते हुए अच्छे ढंग से पढ़ाई कर अपना, विद्यालय एवं जिला तथा राज्य का नाम रौशन करने की बात कही गई, इनके द्वारा यह कहा गया कि आप सभी लोग भाग्यशाली है कि आज के समय में आप सभी को पढ़ाई करने हेतु शासन से अनेकों प्रकार की सुविधा प्रदान की जा रही है, हम लोगों के समय में ये सभी सुविधाएं नहीं थी बहुत ही कठिन परिस्थिति में हम सभी लोग पहले के समय में अध्ययन किए है , इसलिए आप सभी लोग इस समय का अच्छे से सदुपयोग कर अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर अच्छे पद पर आसीन हो , हम लोगों के द्वारा इसके लिए आप सभी को अग्रिम शुभकामनाएं दी जा रही है , आप लोग को छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा शुरू से ही सरस्वती साइकल योजना के तरह यह साइकिल वितरण प्रदान किया जा रहा है, सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा द्वारा अपना जीवन परिचय बताते हुए कहा गया कि जब हम लोग पढ़ाई करते थे तो उस समय में किन किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, उन सभी बातों को विद्यालय के बालिकाओं को बताते हुए आज के समय में दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
इनके द्वारा यह भी कहा गया कि मन को एकाग्र कर सकारात्मक सोच रखकर अच्छे से पढ़ाई करने की सलाह दी गई। वही दूर दराज से आने वाली विद्यालय के छात्राओं को शासन की तरफ से यह साइकिल वितरण करने की बात करते हुए इसका लाभ उठा कर मन लगाकर पढ़ाई करते हुए अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने की बात कही गई। साथ ही अपने माता पिता का बात मानते हुए गुरुजनों का आदर सत्कार करने की बात कहते हुए आगामी होने वाले बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने की शुभकामनाएं दी गई।
आज के इस कार्यक्रम का सफल संचालन अजय गुप्ता शिक्षक एवं शिक्षिका सीमा देवी द्वारा की गई, वही कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य द्वारा आभार व्यक्त करते हुए इस कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।
10 करोड़ 96 लाख की लागत से बन रहे बादा से चंपा तक डामरीकरण सड़क का किया गया शिलान्यास।
सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा की मुख्य आतिथ्य में पूजा अर्चना करते हुए डीपाडीह बादा मोड से चंपा तक लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा के माध्यम से कराए जा रहे डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य 10 करोड़ 96 लाख राशि का भूमि पूजन करते हुए जनप्रतिधियों के साथ किया गया शिलान्यास।







0 Comments