राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल भाजपा जिला बलरामपुर ।
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट वर्ष 2026 के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष जिला बलरामपुर ओम प्रकाश जायसवाल द्वारा मीडिया से चर्चा करते हुए बताया गया कि यह बजट सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक ऐतिहासिक एवं राहत पूर्ण बजट केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत 1.4 लाख करोड़ रुपए का यह बजट भारत देश के समग्र, समावेशी एवं सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिक्षा रोजगार , तकनीक, स्वास्थ्य, ग्रामोद्योग , पर्यटन एवं आधारभूत संरचना जैसे प्रमुख क्षेत्रों में यह बजट देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में काफी सराहनीय होगा ।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल जिला बलरामपुर द्वारा केंद्रीय बजट 2026 का स्वागत करते हुए बताया कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को साकार करने वाला जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी बजट है , इनके द्वारा कहा गया कि यह बजट युवा वर्ग , किसान , आम आदमी,सहित भारत में निवासरत सभी व्यक्तियों के लिए काफी राहतपूर्ण बजट है । इस प्रकार के सराहनीय बजट पेश करने पर केंद्रीय मंत्रीमंडल सहित राज्य के सभी मंत्रीमंडल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस 2026 के बजट की सराहना की गई।

0 Comments