स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत जमीरा के डुमरपाठ कैंप में CMDC माइंस में फहराया गया तिरंगा झंडा।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमीरा डुमरपाठ बॉक्साइट माइंस खदान के कैंप में ग्रामीण जनता के बीच तिरंगा झंडा फहरा गया साथ ही इस अवसर पर वृक्षारोपण करते हुए प्रकृति में पर्यावरण संतुलित बनी रहे ऐसा प्रयास किया गया, आज इस स्वतंत्रता के अवसर पर जमीरा डुमरपाठ के काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित होकर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई, तथा स्वतंत्रता दिवस अमर रहे का नारा लगाते हुए राष्ट्र गीत गाते हुए भारत माता की रक्षा करने का संकल्प लिया गया ।

आज के इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमीरा डुमरपाठ से पूर्व बी डी सी खसरू बुनकर, प्रमोद गुप्ता, नंदलाल गुप्ता,बसंत नगेशिया,सुदर्शन गुप्ता, बुटन नगेशिया,राकेश गुप्ता,सौरभ गुप्ता,अनिल रजवार, भरत नगेशिया, अजय, सुरेन्द्र अमित , करम साय,जगे राम,विकास राम, तपे राम सहित काफी संख्या में सी एम डी सी एवं तेजस कार्गो इंडिया लिमिटेड कंपनी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।



Post a Comment

0 Comments