राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 13/08/2026 को कुसमी नगर पंचायत में सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा की मुख्य आतिथ्य एवं आदिम जाति समिति सहकारी बैंक सरगुजा संभाग के अध्यक्ष राम किशुन सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल कुसमी एस डी एम अनमोल विवेक टोप्पो, तहसीलदार रॉकी एक्का , मुख्य नगरपालिका अधिकारी अरविंद विश्वकर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी मुन्ना लाल धुर्वे , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नन्द कुमार गुप्ता सहित भाजपा के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिक की गरिमामई उपस्थिति में आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास से स्कूल के सभी छात्र छात्राओं के साथ लगभग 3000 तीन हजार की संख्या में तिरंगे झंडे की शान में शहीद जवानों के नाम लेते हुए भारत माता के सम्मान में तिरंगा झंडा यात्रा निकाला गया ,जिसे मुख्य मार्ग होते हुए तहसील कार्यालय के पास से होकर बस स्टैंड कुसमी में पहुंचकर इस तिरंगा झंडा को सलामी देते हुए इस कार्यक्रम का सफल आयोजन सभी के सहयोग से किया गया, जिसमें काफी संख्या में सभी विभाग के अधिकारी/कर्मचारी , विद्यालय के छात्र, छात्राए सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता सहित नगरवासी के साथ साथ आम जनता उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।


आज के इस तिरंगे झंडे की सम्मान में सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा एवं सहकारी समिति बैंक सरगुजा संभाग के अध्यक्ष राम किशुन सिंह द्वारा इस मौके पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए इस तिरंगे झंडे की यात्रा में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी जन समुदाय को मंच से धन्यवाद देते हुए आभार प्रदर्शन करते हुए देश की रक्षा करने की सलाह दी गई, तथा देश की रक्षा करने हेतु हमेशा तिरंगे झंडे के सम्मान में तैयार रहते हुए देश की रक्षा करने के लिए तन मन धन से तैयार रहने की बात कही गई।
आज के इस कार्यक्रम का सफल संचालन संकुल समन्वयक दीपक सिन्हा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल द्वारा किया गया, वही इस कार्यक्रम के अंत में इस कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन कुसमी एस डी एम अनमोल विवेक टोप्पो द्वारा किया गया ।
आज के इस तिरंगा झंडा के सफल यात्रा में मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा सहित सरगुजा आदिम जाति सहकारी बैंक के अध्यक्ष राम किशुन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज, कुसमी एस डी एम अनमोल विवेक टोप्पो, कुसमी तहसीलदार रॉकी एक्का, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, इस कार्यक्रम के में राजपुर से शामिल हुए प्रभारी शिव नाथ जायसवाल , जिला विधायक प्रतिनिधि प्रवीण अग्रवाल , विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह पैकरा, एल्डर मैंन उमेश्वर ओझा, केदार गुप्ता , ममता पैकरा , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी मुन्ना लाल धुर्वे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी न प कुसमी अरविंद विश्वकर्मा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नन्द कुमार गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, मथुरा प्रसाद गुप्ता , संजय जायसवाल, राकेश भारती ,विनोद गुप्ता, राजेश्वर गुप्ता, अर्जुन यादव, बालेश्वर नायक , प्रदीप गुप्ता कृष्ण मुरारी सोनी , दीपक सोनवानी , रमेश गुप्ता ,लल्लू यादव , विवेक सिंह , उमेश बुनकर, सी जे प्रजापति,अनिल सिन्हा , जगरनाथ यादव , संतोष गुप्ता , झनक नाग , सदानंद कुशवाहा , सुनीता भगत , बालों बाई , पार्षद अंजू सिन्हा, पारस पाल , स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के प्राचार्य अविनाश मिश्रा , एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य रामाधार सिंह, मंडल संयोजक प्रदीप गुप्ता,संकुल समन्वयक हरकेश भारती , उमेश गुप्ता , दीपक सिन्हा ,भगवती सोनवानी , प्रभा सहित काफी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेतागण , विद्यालय के छात्र छात्राए, शिक्षकगण सहित अधिकारी कर्मचारी के साथ ग्रामीण जनता एवं कुसमी थाना प्रभारी के निर्देशानुसार सुरक्षमे काफी संख्या में पुलिस बल के साथ यातायात पुलिस बल उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए ।
0 Comments