राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
कुसमी बाबा चौक से महज 150 मीटर की दूरी पर जशपुर मुख्य मार्ग में शिक्षक चंदन गुप्ता के घर लगभग 22 लाख रुपए की जेवरात सहित सामग्री को चोरों के द्वारा ताला लगाने वाले हुंडी को कटर से काटकर चोरी की गई है, जिसमें प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन गुप्ता शिक्षक के ससुर का तबियत खराब होने के वजह से सपरिवार चंदन गुप्ता रायपुर 01/07/2026 को सायं लगभग 7:00 बजे रायपुर के लिए चले गए, इनके छोटे भाई कुंदन गुप्ता भी किसी जरूरी कार्य से सपरिवार दिल्ली गए हुए है, सुनसान घर को देखकर चोरों के द्वारा पिछे के घोरना को हटाकर घर में प्रवेश कर मकान का दरवाजा में लगे ताला के हुंडी को तोड़कर घर के अंदर घुसकर मकान मालिक चंदन गुप्ता के बताने के अनुसार लगभग 20 लाख रुपए के जेवरात चोर चुरा ले गए, वही घर में रखी हुई नई स्कूटी का चाबी पाकर उसे भी चुरा लिए साथ ही Apple कंपनी का iPhone मोबाइल भी चुराकर चोर ले गए।

इस घटना की जानकारी किराए में बगल में रह रही ग्रामीण बैंक के कैशियर द्वारा अचानक इस प्रकार की हुई वारदात को देखकर दिनांक 02/07/2026 को घर मालिक चंदन गुप्ता एवं कुंदन गुप्ता को फोन के माध्यम से इस घटना की जानकारी दी गई, जिसपर मकान मालिक द्वारा कुसमी थाना में इस घटना की जानकारी दी गई,आज सुबह चंदन गुप्ता द्वारा रायपुर से कुसमी पहुंचकर लिखित रूप से कुसमी थाने में इस घटना की रिपोर्ट लिखवाई गई, जहां पुलिस थाना प्रभारी के द्वारा पुलिस बल के साथ बलरामपुर जिले से स्कॉट डॉग को लाकर घर के अगल बगल में तलाशी करवाया गया, जिसके माध्यम से संदेहास्पद चोरों को जिनके द्वारा कुसमी में हमेशा चोरी का वारदात करने वाले चोरों को कुसमी थाना में ले जाकर पूछ ताछ किया जा रहा हैं, उम्मीद है कि जल्द ही इस चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले चोरों का पता लगाया जा सकता है ।
कुसमी जशपुर मुख्य मार्ग के बगल में चिरपाइन बगान में हमेशा रहता है अपराधिकृत एवं नशेड़ी व्यक्तियों का बसेरा ।
जिस मकान में इस चोरी की घटना की वारदात हुई है, महज उस घर से लगभग 70 मीटर की दूरी पर वन विभाग कुसमी के द्वारा चिरपाइन का बड़ा बड़ा पेड़ लगाया गया है जहां प्रतिदिन अपराधिकृत एवं कम उम्र के लड़कों का बसेरा बना रहता है, जहां शराब का सेवन करने के साथ साथ नशीली दवाओं का इंजेक्शन का उपयोग करते हुए इस प्रकार की चोरी की वारदात को घटना का अंजाम दिया जाता है, कुछ दिन पहले भी एक शिक्षक के घर में दिन दहाड़े चोरी हुई थी, मगर कुसमी पुलिस की छान बिन से चोर पकड़ा गया था एवं चोरी की सामग्री चोर के पास से बरामद कर ली गई थी ।
कुसमी नगर पंचायत एवं अगल बगल के क्षेत्रों में कबाड़ी खरीदी होने के वजह से भी अक्सर कुसमी में होती रहती है चोरी की वारदातें।
कुसमी नगर पंचायत एवं आस पास के इलाकों में बाहर से आकर कबाड़ी खरीदी बिक्री करने वालों की धंधा जोरो पर चल रहा है, जिसे देखने वाला कोई नहीं है , लोगों का मानना है कि इस प्रकार की कबाड़ी की खरीदी बिक्री होने से छोटे छोटे उम्र के बच्चे घर के अगल बगल या सुनसान घर देखकर लोहा, टूलू मशीन, मोटर मशीन सहित अन्य प्रकार की सामग्रियों को चुराकर आसानी से बेचकर शराब एवं नशीली इंजेक्शन एवं दवाइयों का सेवन कर इस प्रकार की घटना को अंजाम देने में हमेशा तैयार रहते है।
अब देखना यह हैं कि कुसमी पुलिस द्वारा कितना जल्द इस घटना को अंजाम देने वाले चोरों को पकड़कर चोरी की गई सामग्री का पता लगाया जा सकता है। साथ ही कुसमी नगर पंचायत सहित आस पास के व्यक्तियों द्वारा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर , एस डी ओ पी कुसमी, थाना प्रभारी कुसमी से समाचार के माध्यम से जशपुर मुख्य मार्ग के बगल में चिरपाईन पेड़ के पास प्रतिदिन दिन एवं रात्रि के समय में हमेशा जांच पड़ताल करने की मांग करते हुए कुसमी से कबाड़ी खरीदी बिक्री करने कराने वाले व्यवसाय को बंद कराने की मांग की है , जिससे कुसमी एवं आस पास के क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की वारदातो पर अंकुश लगाया जा सके।
0 Comments