राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज को आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ केंद्रीय एवं राज्य के नेतृत्व सहित सफल मार्गदर्शन में पांच राज्यों में हुई विधान सभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर भाजपा बलरामपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के मार्गदर्शन में सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा एवं सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित सरगुजा संभाग के अध्यक्ष रामकिशुन सिंह के नेतृत्व सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सामरी बस स्टैंड, कुसमी बस स्टैंड सहित बाबा चौक कुसमी में मिठाइयां बाट कर आतिशबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया गया, तथा आने वाले आगामी सभी चुनाव में इसी प्रकार से भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाकर भाजपा की सरकार प्रत्येक चुनाव में विजय दिलाने की अपील सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से की गई ।



0 Comments