जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज एवं जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी की मुख्य आतिथ्य में खेल मैदान का किया गया भूमि पूजन।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

कुसमी विकासखंड के ग्राम पंचायत प्रेम नगर में जिला पंचायत विकास मद से स्वीकृत खेल मैदान के समतलीकरण हेतु 4 चार लाख रुपए की राशि से ग्रामीण जनता की मांग पर खेल मैदान को बनाने का निर्णय लेते हुए जिला पंचायत मद से 4 चार लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई, जिसका आज दिनांक 26/04/26 को जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज सहित जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी की मुख्य आतिथ्य में भूमि पूजन किया गया , इस अवसर पर ग्राम पंचायत के बी डी सी,सरपंच , पंच, सहित काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित रहे , जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी द्वारा केंद्र की मोदी सरकार सहित छत्तीसगढ़ सरकार की शासन द्वारा दी जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए उनसे लाभ लेने की बात कही गई ।

आज के इस भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुनी निकुंज, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी, जनप्रतिनिधिगण कृष्ण मुरारी सोनी, विंदू सिंह , मुरली राम , दुर्गा जायसवाल , उपेंद्र सिंह , पारस पाल, इंद्रदेव निकुंज ,वी बी डी सी, सरपंच , पंच, सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि गण के साथ साथ ग्रामीण जनता उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

Post a Comment

0 Comments