कुसमी विकासखंड अंतर्गत कुसमी में D.I.T.E जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का संचालन कुसमी में कराने हेतु कुसमी एस डी एम अनमोल विवेक टोप्पो को कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा सौंपा गया ज्ञापन।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिला के कुसमी विकासखंड अंतर्गत कुसमी में डी आई टी ई जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान का भवन बनकर काफी दिनों से तैयार है, जिस भवन को निर्माण कराने में शासन द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए गए है ,जहां शासन द्वारा इस प्रशिक्षण संस्थान को संचालित करने हेतु प्राचार्य सहित अन्य शिक्षकों की नियुक्ति भी कुसमी के लिए कर दी गई है, मगर प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ राजनीतिक दबाव के चलते इस संस्थान को बलरामपुर जिला में एक पुराने भवन में संचालित कराने की बात चल रही है।

जिसके चलते आज कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा कुसमी एस डी एम कार्यालय पहुंच कर कुसमी एस डी एम अनमोल विवेक टोप्पो को लिखित रूप से छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम ज्ञापन सौंप कर इस संस्थान को कुसमी में ही यथावत रखते हुए संचालित कराने की मांग की गई है , चुकी इस संस्थान की भवन भी काफी दिनों से बनकर तैयार है, जहां बलरामपुर जिले भर का प्रशिक्षण को अच्छे प्रकार कराया जा सकता है, कुसमी आदिवासी सुदूर अंचल बाहुल्य क्षेत्र है इस संस्थान को कुसमी में संचालित करने पर इस क्षेत्र का विकास होने के साथ साथ शासन के नियमों का सही तरीके से पालन किया जा सकता है।

आज के इस जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान को कुसमी में ही संचालित करने हेतु मांग को रखने हेतु कांग्रेस पदाधिकारी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, मुजस्सम नजर, सोनू अली, वाहिद अली, छत्रपति प्रजापति, खसरु भगत , पंकज दुबे सहित काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments