राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव , भाजपा संगठन मंत्री पवन साय एवं भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल की अनुशंसा एवं भाजपा जिला व्यापार प्रकोष्ठ जिला बलरामपुर के संयोजक राजेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में भाजपा जिला व्यापार प्रकोष्ठ जिला बलरामपुर में नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों की सूची जारी करने के साथ साथ समस्त मंडल में संयोजक , सह संयोजक की सूची जारी की गई ।

OPEN THE PDF

सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए समस्त पदाधिकारियों से उम्मीद की गई कि व्यापार प्रकोष्ठ जिला बलरामपुर के समस्त नव नियुक्त पदाधिकारी अपने अपने पदों का निर्वहन भाजपा के प्रति सत्य एवं निष्ठा से करते हुए आगामी भाजपा के द्वारा सभी प्रकार से दिए जाने वाले दिशा निर्देशो का पालन करते हुए आगामी सभी प्रकार के होने वाले भाजपा के चुनावो में भाजपा को विजय दिलाने में व्यापार प्रकोष्ठ के सभी नव नियुक्त जिला पदाधिकारी एवं समस्त मंडल पदाधिकारी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए भाजपा को विजय दिलाने में अपनी अपनी कर्तव्यों निर्वहन अच्छे तरीके से करेंगे ।

भाजपा जिला व्यापार प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारियों के पदनाम की सूची के साथ साथ बलरामपुर जिला के व्यापार प्रकोष्ठ के समस्त मंडल संयोजक एवं सह संयोजक, के पदाधिकारियों की सूची निम्नानुसार जारी की गई है। जिससे बलरामपुर जिला सहित समस्त मंडल में भाजपा के समस्त पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल है ।