राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
प्रधान मंत्री ग्रामीण जन मन योजना के तहत कुसमी विकासखंड के ग्राम पंचायत जीगनिया से सूपढाका चूटई पाठ में हो रहे सड़क निर्माण कार्य से ग्रामीण जनता असंतुष्ट होकर मीडिया के समक्ष अपने दुख दर्द को व्यक्त करते हुए इस सड़क निर्माण की वरिष्ठ अधिकारी से जांच करवाकर सही तरीके से सड़क निर्माण कराने की मांग की गई है । जिससे छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण कराने हेतु दी गई राशि का बंदरबाट न हो सके।
जीगनिया से सूपढाका चुटई पाठ तक का सीसी सड़क निर्माण कार्य कराते समय जोगनिया ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच देव नाथ राम पहाड़ी कोरवा, वर्तमान सरपंच पति लव कुमार सहित काफी संख्या में निर्माण कार्य स्थल पर उपस्थित होकर गुणवत्विहीन तरीके से सी सी सड़क निर्माण कार्य कराए जाने की बात कही गई , निर्माण कार्य स्थल पर जाने पर यह पता चला कि ठेकेदार द्वारा मात्र एक एजाक्स मशीन के ड्राइवर एवं एक जे सी बी मशीन के ड्राइवर के भरोसे इस सड़क निर्माण में सी सी सड़क निर्माण का कार्य बिना किसी मुंशी , बिना किसी विभाग के इंजीनियर की अनुपस्थिति में मनमाने ढंग से सी सी सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, जहां 30 एम एम, 40 एम एम मिक्स गिट्टी का उपयोग डब्लू एम एम कार्य करते समय किया जाता है उस धूल रहित गिट्टी के साथ साथ 50 प्रतिशत 30/40 एम एम गिट्टी 25 प्रतिशत जीरा गिट्टी एवं 25 प्रतिशत 20 एम एम गिट्टी मिलाकर एजाक्स मशीन से ढलाई कराया जा रहा है , जिससे ग्रामीण जनता का कहना है कि अगर सही तरीके से इस सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो बहुत ही जल्द यह सड़क टूट जाएगा।
शासन से बहुत ही मुश्किल से सड़क निर्माण कराने के लिए राशि मिली है , यहां निर्माण कार्य कराते समय विभाग का कोई भी सब इंजीनियर सुपरवाइजर या ठिकेदार का मुंशी तक नहीं रहता है , एजाक्स मशीन का ड्राइवर एवं जे सी बी मशीन का ड्राइवर द्वारा ठेकेदार के द्वारा बताए गए मापदंड के माध्यम से गलत तरीके से गिट्टी डालकर इस सी सी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है , ठेकेदार के माध्यम से यहां देख रेख करने वाला एजाक्स का ड्राइवर एवं जे सी बी का ड्राइवर ही है , जो कि ग्रामीण जनता के बताने के अनुसार प्रतिदिन ठेकेदार के सीमेंट को आस पास के ग्रामीण जनता को सस्ते दर में बेच कर प्रतिदिन मुर्गा मटन खाते हुए शराब के नशे में धुत रहकर एजाक्स मशीन एवं जे सी बी मशीन को दोनों ड्राइवर चलाते रहते है ।
निर्माण कार्य कराते समय विभाग का कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी या अधिकारी कार्य स्थल पर मौजूद नहीं होने के चलते ठेकेदार का हौसला काफी बुलंद है , जिसके चलते इस सड़क को गुणवताविहीन तरीके से ठेकेदार द्वारा सी सी सड़क का निर्माण जैसे तैसे ढंग से किया जा रहा है ।
ग्रामीण जनता के बताए जाने के अनुसार ठेकेदार है ऊंच पहुंच वाला ।
ग्रामीण जनता द्वारा इस कार्य स्थल पर पहुंच कर इस सड़क निर्माण के बारे में पूछे जाने पर बताया गया कि जब भी हम लोग ठेकेदार के आदमी को इस सड़क के निर्माण कार्य को सही तरीके से कार्य करने की बात कहते है तो ठेकदार के आदमी द्वारा हम ग्रामीण जनता कोरवा जनजाति का बात को कभी भी नहीं सुना जाता है मनमानी ढंग से बिना घाट को कटिंग किए बिना ही गुणवताविहीन तरीके से इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है , ठेकेदार के द्वारा रखे गए कर्मचारी बताते है कि यह ठेकेदार बहुत ही ऊंचा पहुंच वाला है , तुम लोग जहां शिकायत करना है वहा कर लो कुछ होने वाला नहीं है ।
ठिकेदार द्वारा कराया जा रहा है कछुए की चाल की गति के समान इस सड़क का निर्माण कार्य ।
कुसमी विकासखंड में लगभग लगभग इस क्षेत्र में सभी जगह मेसर्स एल सी कटरे ठेकेदार के माध्यम से सभी जगह पी एम जी एस वाई विभाग के तहत निविदा के माध्यम से पी एम जी एस वाई जन मन योजनांतर्गत का सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है , जिसके चलते कोई भी निर्माण कार्य अभी तक सही समयावधि में नहीं किया जा रहा है , इस निर्माण कार्य की प्रारंभ करने की तिथि लगे हुए सूचना पटल बोर्ड के अनुसार 15/3/2024 है वही कार्य पूर्णता की तिथि 25/3/2025 है , एक वर्ष कार्य करने की अवधि शासन के नियमानुसार अधिक हो गया है फिर भी इस सड़क के निर्माण कार्य को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि वर्तमान समय में अभी तक 25 प्रतिशत ही कार्य इस सड़क में हो पाया है , जो कि काफी चिंता का विषय है , ऐसे में शासन के द्वारा निर्माण कार्य कराए जाने हेतु दिए गए समयावधि का किसी भी प्रकार से ठेकेदार द्वारा किसी भी प्रकार का महत्व नहीं दिया जा रहा है।
*आर के तिर्की सब इंजीनियर पी एम जी एस वाई कुसमी ।
इस संबंध मे साइट इंचार्ज सब इंजीनियर आर के तिर्की द्वारा पूछे जाने पर बताया गया कि मैं अभी छूटी पर हूं, इस प्रकार के गिट्टी से सी सी सड़क निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा नहीं कराया जा सकता है , मै फोन लगाकर ठिकेदार को बोल दिया हूं कि आपके द्वारा सही तरीके से सी सी सड़क निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है, साइट में जाकर देख कर कुछ इस संबंध में मै बता पाऊंगा ।





0 Comments