राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी /बलरामपुर ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत महराजगंज में पदस्थ उत्तम समादार सचिव द्वारा जनगणना कार्य में जनगणना भवन नंबरिंग कार्य कर वापस लौटते समय पुलिस चेकिंग के दौरान गणेश मोड के चौकी प्रभारी द्वारा सचिव उत्तम समादार के साथ अभद्रता पूर्वक व्यवहार करने पर आज सचिव संघ द्वारा बलरामपुर पुलिस अधीक्षक के समक्ष लिखित में इस बात की शिकायत कर जांच करते हुए अभद्रता पूर्वक व्यवहार करने वाले चौकी प्रभारी के ऊपर तत्काल कार्यवाही कराने की मांग की गई है ।
सचिव उत्तम समादार के साथ सरपंच भी साथ में मौजूद थे, चौकी प्रभारी द्वारा सचिव उत्तम समादार के साथ अभद्रता पूर्वक व्यवहार करने पर उत्तम समादार सचिव के साथ साथ सचिव संघ बलरामपुर को मानसिक रूप से कष्ट पहुंचने की बात की जिक्र आवेदन में करते हुए तत्काल मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है।



0 Comments