राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया ,परशुराम भगवान जन्मोत्सव के अवसर कुसमी सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेश वैद्य की अध्यक्षता में शिव मंदिर प्रांगण कुसमी में बैठक की गई , जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूम धाम से परशुराम भगवान का जन्मोत्सव मनाने का सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा निर्णय लिया गया , जिसमें आज की इस बैठक में आगामी तिथि दिनांक 19/4/26 को सुबह 8 बजे सुबह दिन में शिव मंदिर प्रांगण कुसमी में सभी सर्व ब्राह्मण समाज के गणमान्य व्यक्तियों को उपस्थित होने हेतु समाचार के माध्यम से अपील किया गया है ।
जहां एकत्रित होने के बाद शोभा यात्रा निकालकर रैली जुलुश करते हुए परशुराम भगवान जन्मोत्सव स्थल पर मंत्रोचारण करते हुए पूजा अर्चना की जाएगी ,जिससे इस अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परशुराम जन्मोत्सव को मनाया जा सके ।




0 Comments