गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी सहित वरिष्ठ भाजपा नेता पहुंचे ग्राम पंचायत सिविलदाग एवं पड़ीपा गांव में ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं जिला संगठन के निर्देश पर आज दिनांक 10/4/26 को जनपद उपाध्यक्ष कुसमी अशोक सोनी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, उमेश्वर ओझा, संदीप कुजूर ,सहित ग्राम पंचायत सिविलदाग एवं पड़ीपा के ग्राम पंचायत के भाजपा कार्यकर्ता विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत पहुंच कर केंद्र की नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार एवं राज्य की विष्णु देव साय की सरकार की योजनाओं के बारे विस्तृत रूप से बताते हुए उससे लाभ उठाने की बात कही गई ।

आज इस कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत सिविलदाग एवं पड़ीपा में शासन के योजनाओं को लेकर ग्रामीणों को जागरूक एवं प्रेरित करने का कार्य किया गया, जिसमे भाजपा पार्टी की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह , वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश्वर ओझा , संदीप कुजूर , सहित ग्राम पंचायत सरपंच , सहित काफी संख्या में ग्रामीण जनता एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ,जहां भाजपा के द्वारा चलाए गया लाभान्वित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया , साथ ही ग्राम पंचायत में महतारी वंदन योजना के तहत लाभार्थी ,आवास हितग्राही सहित काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

Post a Comment

0 Comments