राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की /आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
विकासखंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन कल दिनांक 02 फरवरी से छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशानुसार कुसमी एस डी एम करुण डहरिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी अभिषेक पांडेय के मार्गदर्शन में कुसमी हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें एथलेटिक्स 100 मीटर , 200 मीटर 400 मीटर लंबी कूद , ऊंची कूद , शॉटपुट , डिस्कस थ्रो , जैवलिन थ्रो, खोखो कबड्डी सहित अन्य प्रकार के खेल का आयोजन किया जाना है जिसमें 14से 17 वर्ष के बालक /बालिका एवं महिला /पुरुष भाग ले सकते है ,वही दिनांक 3/2/26 को फुटबॉल,बॉलीबॉल, बैडमिंटन ,रस्साकसी , तीरंदाजी सहित अन्य प्रकार के खेल का आयोजन किया गया है , जिसमें 14 से 17 वर्ष के बालक /बालिका सीनियर वर्ग के महिला / पुरुष भाग ले सकते हैं।




0 Comments