राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/ बलरामपुर ।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , के निर्देशानुसार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक चंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन एवं बलरामपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी को बनाए जाने , मुकेश गुप्ता को बलरामपुर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं विकास मंडल चांदो को पुनः किसान मोर्चा जिला बलरामपुर के जिला महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा के समस्त पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है , उम्मीद है कि पूर्व की तरह इस बार भी सभी नव नियुक्त किसान मोर्चा के बनाए गए पदाधिकारीगण भाजपा के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करते हुए भाजपा को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे ।
मुन्ना लाल चौधरी को किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष , मुकेश गुप्ता को बलरामपुर जिला के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं विकास मंडल को पुनः किसान मोर्चा जिला बलरामपुर के जिला महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं को काफी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है, सामरी विधान सभा क्षेत्र में सभी जगह भाजपा कार्यकताओं द्वारा आतिश बाजी करते हुए खुशी का इजहार कर मिठाइयां बाटी गई ।

0 Comments