कुसमी बस स्टैंड में किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस, कुसमी एसडीएम करुण डहरिया को सौंपा ज्ञापन।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

प्रदेश में धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कुसमी बस स्टैंड में किया गया चक्काजाम ।


प्रदेश व्यापी धान खरीदी में प्रयाप्त अव्यवस्थाओं एवं किसानों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में शुक्रवार, 30 जनवरी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी द्वारा बस स्टैंड कुसमी में एक दिवसीय सांकेतिक चक्काजाम एवं धरना-प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्देशानुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ एवं बलरामपुर जिला के कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिहर यादव के मार्गदर्शन में, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मिश्रा के नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने इस प्रदर्शन के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में धान खरीदी की तिथि बढ़ाने, समय पर टोकन जारी नहीं करने , धान उठाव में देरी तथा किसानों के हितों की अनदेखी के विरोध में जोरदार आवाज़ उठाई गई । आज के इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य सरकार का ध्यान किसानों की जमीनी समस्याओं की ओर आकर्षित करना रहा है ।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी (ग्रामीण) अंतर्गत यह चक्काजाम नगर पंचायत के कुसमी बस स्टैंड के समीप किया गया, जहां काफी संख्या में कांग्रेसजन एवं किसान उपस्थित रहे।

इस प्रदर्शन का लिखित रूप से अनुविभागीय अधिकारी कुसमी करुण डहरिया को सौंपा गया, कांग्रेस नेताओं द्वारा उन्हें किसानों की समस्याओं से संबंधित राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कुसमी एस डी एम करुण डहरिया द्वारा ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए किसानों की जायज मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया ।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत द्वारा यह कहा गया कि यह आंदोलन पूरी तरह अहिंसात्मक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान में सड़क पर उतरी है एवं सोई हुई भाजपा सरकार को जगाने का प्रयास कर रही है। जब तक किसानों का धान समय पर नहीं लिया जाएगा और टोकन व्यवस्था में सुधार नहीं होगा, तब तक कांग्रेस पार्टी किसानों की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम में मनरेगा बचाव अभियान के प्रभारी जीतेंद्र गुप्ता एवं लालसाय मिंज, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नज़र (राजू), सामरी मंडल अध्यक्ष खसरू बुनकर, सरपंच संघ अध्यक्ष संतोष इंजीनियर, वरिष्ठ नेता फरीद खान, जिलेश्वर राम, युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव पूर्णिमा सेमरिया, विधान सभा उपाध्यक्ष मुदस्सिर इराकी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर, महासचिव वेदांत भारती, सरपंच राकेश एक्का, अमरनाथ सोनवानी, जफर इकबाल, रमेश पांडे, देवलाल नायक, अजय यादव, किशोर कुजूर, सूचित भगत, अंकित मिंज सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments