राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/ बलरामपुर ।
बलरामपुर जिला के शंकरगढ़ विकासखंड अंतर्गत शंकरगढ़ विकासखंड के अंतिम छोर में जशपुर जिला से लगा हुआ सीमा में बसा हुआ उदरसई ग्राम का गरीब परिवार में निवासरत छात्र रमन कुमार पिता राजेश वर्ष 2025/26 के NEET की परीक्षा में 204 नंबर से उत्तीर्ण होकर अपना एवं अपने माता पिता सहित विद्यालय एवं बलरामपुर जिला का नाम रौशन किया है , जिसकी खबर सुनते ही रायपुर विधान सभा सत्र से अंबिकापुर घर लौटने के तत्काल बाद आज दिनांक 02/08/2026 को अपने सामरी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उदरसई पहुंच कर NEET परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र रमन कुमार को पुष्प गुच्छ ,शॉल , भेंट करते हुए मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए आशीर्वाद देते भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा छात्र रमन के माता ,पिता एवं इनके बाबा, भाई, बहन, एवं ग्रामीण जनता से मिलकर इस खुशी के मौके पर ग्रामीण क्षेत्र में रहकर बिना किसी कोचिंग के NEET परीक्षा उर्त्तीण करने पर पूरे परिवार को इस मौके पर मिठाई खिलाकर खुशी होकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई, तथा छात्र रमन कुमार को भविष्य में मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हर प्रकार से सहायता करने का आश्वासन दिया गया।
छात्र रमन कुमार ।
छात्र रमन कुमार से सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा चर्चा दौरान पढ़ाई के विषय में पूछे जाने पर रमन कुमार द्वारा बताया गया कि मैं प्राथमिक शिक्षा ग्राम पंचायत उदरसई में किया, बाद में कक्षा 6 वीं से एकलव्य विद्यालय कुसमी में पढ़ाई करते हुए कक्षा 10 वीं में मुझे इस परीक्षा के बारे में जानकारी मुझे विद्यालय के शिक्षक गण द्वारा दिया गया, जिसकी जानकारी प्राप्त कर मैं NEET परीक्षा की तैयारी मैं स्वयं एकलव्य विद्यालय कुसमी हॉस्टल एवं विद्यालय की छुट्टी के समय में अपने ग्राम उदरसई में रहकर घर पर तैयारी किया गया , इस परीक्षा की तैयार मैं काफी मेहनत करके किया, मै एक गरीब किसान परिवार से हूं ,आप सभी के आशीर्वाद एवं शिक्षक गण तथा माता पिता के आशीर्वाद से NEET परीक्षा 2025/26 में उत्तीर्ण किया हूं ।
माता पिता एवं बाबा का कथन ।
छात्र रमन कुमार के माता / पिता एवं इनके बाबा जगदीश राम जो ग्राम पंचायत उदरसई के कोटवार भी है, सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा के पहुंचे पर आत्मीय रूप से स्वागत करते हुए खुशी के इस मौके पर जानकारी देते हुए कहा कि हम लोग बहुत ही गरीब परिवार से है मेहनत एवं खेती गृहस्थी कार्य करते हुए किसी प्रकार से इस छात्र को पढ़ाई कराया गया है।आगे की पढ़ाई के लिए हम लोग सोच रहे है कैसे कराए, इतना सुनते ही सामरी विधायक भावक होकर उद्देश्वरी पैकरा द्वारा यह आश्वाशन दिया गया कि मेडिकल की पढ़ाई हेतु किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होंगी, जो भी जैसा भी आर्थिक रूप से मदद की आवश्यकता होगी मै शासन से एवं स्वयं व्यवस्था करवाऊंगी, आप लोग काउंसिलिन करवाइए जैसा मदद की जरूरत होगी मुझे बताइएगा ।
छात्र रमन कुमार द्वारा NEET परीक्षा उर्त्तीण करके इस क्षेत्र के लिए यह साबित कर दिया कि अगर मन में कुछ बनने की ललक हो तो मेहनत करके इंसान कुछ भी हासिल कर सकता है, गरीबी इस दरम्यान कभी भी रुकावट किसी भी तरह से नहीं होंगी।
सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा छात्र रमन कुमार सहित पूरे परिवार को पुष्प गुच्छ भेंट कर छात्र रमन कुमार को भविष्य में डॉक्टर बन कर इस क्षेत्र की सेवा करने के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं दी गई।
सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा ग्रामीण जनता को मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त होने पर पुलिया एवं तटबंध की स्वीकृति दिलाने का दिया गया आश्वाशन ।
आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत उदरसई एवं घटगांव मुख्य मार्ग में सड़क क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीण जनता की सुविधाओं को देखते हुए तत्काल पुलिया सह तटबंध की स्वीकृति प्रदान कराने का आश्वाशन ग्रामीण जनता को दिया गया, जिससे इस ग्राम पंचायत के ग्रामीण जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो सके।






0 Comments