जमीरा डूमरपाठ के ग्रामीण जनता द्वारा सी एम डी सी बॉक्साइट उत्खनन को लेकर कुसमी एस डी एम को सौंपा ज्ञापन।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी /बलरामपुर ।

कुसमी एस डी एम कार्यालय पहुंचकर कुसमी एस डी एम अनमोल विवेक टोप्पो के समक्ष अपनी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम पंचायत जमीरा डूमर पाठ के अधिकतर बॉक्साइट उत्खनन क्षेत्र में प्रभावित भू स्वामी हितग्राहियों द्वारा करीब 150 की संख्या में सी एम डी सी बॉक्साइट उत्खनन मजदूर संघ के बैनर तले अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय कुसमी पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया , जिसमें प्रमुख रूप से इनके द्वारा अपनी मांगों को रखते हुए यह कहा गया कि सबसे पहले जिन हितग्राहियों का जमीन इस खदान क्षेत्र में पड़ रहा है , जिनके भूमि में बॉक्साइट उत्खनन का कार्य किया जा रहा है, उन परिवारों को प्राथमिकता एवं योग्यता के आधार पर नौकरी दी जानी चाहिए , साथ ही बहुत से ऐसे हितग्राही भू स्वामी है जिनका आपसी जमीन का बटवारा राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार आज तक नहीं हो पाया है,सम्मिलित खाता है एवं काफी मात्रा में इस खदान क्षेत्र में उनकी जमीन है उन सभी हितग्राहियों को इस बॉक्साइट उत्खनन कार्य में नियमानुसार नौकरी दी जाए, इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर योग्यता के आधार पर आस पास के पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार दी जाए , जिससे इस क्षेत्र में रोजगार प्राप्त हो सके । इनके द्वारा यह कहा गया कि इस खदान को खुलने से हम सभी काफी खुश है , नियमानुसार इसमें योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान किया जाए,जिससे सभी को रोजगार प्राप्त हो सके।

एस डी एम कुसमी अनमोल विवेक टोप्पो।

कुसमी एस डी एम अनमोल विवेक टोप्पो द्वारा ज्ञापन लेते हुए ग्राम पंचायत जमीरा डूमर पाठ के ग्रामीण जनता को यह भरोसा दिलाया की सबसे पहले जिसकी भूमि इस खदान हेतु अधिकग्रहण की जा रही है या भूमि अधिग्रहण की जा चुकी है , उन भू स्वामी को सी एम डी सी की ओर से योग्यतानुसार प्रथम प्राथमिकता के आधार पर नौकरी दिलाया जाएगा, साथ ही जितने भी हितग्राहियों से इस बॉक्साइट उत्खनन क्षेत्र में भूमि दी जाएगी उनको सबसे पहले रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे, इसके बाद आवश्यतानुसार आस पास के क्षेत्र के पढ़े लिखे बेरोजगार युवकों को उनके योग्यता के अनुसार रोजगार मुहैया कराया जाएगा, आप सभी सी एम डी सी का सहयोग कीजिए , बॉक्साइट उत्खनन कार्य होने से इस क्षेत्र को काफी लाभ मिलेगा,ऐसे जितने भी हितग्राही है जो अभी तक मुआवजा राशि नहीं लिए है कृपया कर इस कार्यालय में पहुंचकर अपने जमीन का एग्रीमेंट या रजिस्ट्री करते हुए मुआवजा राशि प्रदान कर इस बॉक्साइट उत्खनन कार्य को सुगमता पूर्वक संचालित होने में अपनी भूमिका निभाए ।


आज के इस ज्ञापन सौंपने समय सी एम डी सी बॉक्साइट मजदूर संघ के अध्यक्ष जगेश्वर नगेशिया , उप सरपंच प्रमोद गुप्ता, पूर्व बी डी सी खसरू बुनकर, सुदर्शन गुप्ता, नंदलाल गुप्ता ,सूरजदेव गुप्ता सहित काफी संख्या में ग्राम पंचायत जमीरा, डूमरपाठ के हितग्राही ज्ञापन सौंप कर अपनी 3 सूत्रीय मांगों को रखने में सराहनीय भूमिका निभाई गई ।

Post a Comment

0 Comments