25 से 30 करोड़ की राशि से कराए जा रहे निर्माणाधीन बांध में सही तरीके से कार्य नहीं कराए जाने के कारण पहली वर्षात के मौसम में ही बांध में आई कई लंबी लंबी दरार ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जल संसाधन विभाग कुसमी के अंतर्गत कुसमी विकासखंड से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर लावा जलाशय का लवकशपुर के पास छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा एक बड़ी जलाशय का निर्माण कार्य विभाग के अधिकारी के बताने के अनुसार सेंसर कंट्रक्शन के द्वारा निविदा के माध्यम से 25 से 30 करोड़ रुपए की राशि से इस जलाशय का निर्माण ठेकेदार से बात चित कर पेटी कॉन्ट्रैक्ट ठेकेदार के माध्यम से इस बांध का निर्माण कार्य कराया जा रहा है , जिसमें बांध बनने के शुरुआत में ही एक वर्ष के अंतराल में ही सही प्रकार से इस बांध में पडल मिट्टी नहीं डाले जाने के कारण एक ही बर्ष में निर्माणाधीन इस जलाशय में कई जगह मिट्टी की बांध में काफी लंबी लंबी दरार आ गई है ,जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ठेकेदार से पेटी कॉन्ट्रैक्ट में लेकर कार्य कराने वाले ठेकेदार के द्वारा इस बांध में गुणवत्ताहीन तरीके से सामग्री का उपयोग कर इस जलाशय का निर्माण कराया जा रहा है , इस क्षेत्र के ग्रामीण जनता इस बांध में लंबी लंबी दरार पड़ जाने के कारण काफी चिंतित एवं भयभीत है, तथा इस समाचार के माध्यम से इस बांध में कराए जा रहे कार्यों के प्रति बलरामपुर कलेक्टर से इसकी दूसरे विभाग के अधिकारी से जांच कराते हुए दोषी अधिकारी एवं ठेकेदार के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कार्यवाही कराने की मांग की गई है, जिससे भविष्य मे अच्छे तरीके से गुणवत्ता के साथ इस बांध का निर्माण कार्य कराया जा सके ।

ग्रामीण जनता के कहने के अनुसार उनका मानना है कि इस बांध के निर्माण कार्य में सही तरीके से पडल मिट्टी डालने का कार्य नहीं किया गया है जिसके चलते इस बांध में लंबी लंबी दरार आ गई है , आज ही इस बांध की यह स्थिति है तो भविष्य में यह बांध टूट सकता है , जिससे हजारों किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी।

इस संबंध में जानकारी मिलते ही जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी द्वारा मीडिया से चर्चा करते हुए बताया गया कि इस क्षेत्र में गरीब किसान एवं ग्रामीण जनता के खेतों की सिंचाई के लिए करोड़ों रुपए की राशि से इस बांध जलाशय को बनाए जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है, मगर दुर्भाग्य की बात है कि ठेकेदार के ऊपर ठेकेदारों यानि पेटी कॉन्ट्रैक्ट के द्वारा ज्यादा पैसा कमाने की लालच में गुणवत्ताहीन तरीके से सभी नियमो को दर किनार करते हुए इस बांध जलाशय का निर्माण पेटी कॉन्ट्रैक्ट ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है, जल संसाधन विभाग कुसमी के अधिकारी कर्मचारी सही तरीके से इस जलाशय के निर्माण कार्य कराने में ध्यान नहीं दे रहे है , अभी यह बांध निर्माणाधीन अवस्था में है अभी ही इस बांध में कई लंबी लंबी दरार आ गई है अगर पानी भर जाएगा तो बांध में सही प्रकार से निचली स्तर पर पडल मिट्टी नहीं डालने के कारण भविष्य में यह बांध टूटने की भी संभावना है स्वयं जाकर देखने एवं ग्रामीण जनता के द्वारा बताने के अनुसार ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

बलरामपुर कलेक्टर महोदय से समाचार के माध्यम से निवेदन है कि इसकी सही तरीके से जांच करवाते हुए द विभाग के दोषी अधिकारी / कर्मचारी एवं ठेकेदार के ऊपर कड़ी से कड़ी प्रकार से कार्यवाही करवाते हुए गुणवत्ता के साथ इस बांध जलाशय का निर्माण कार्य कराने का दिशा निर्देश दिया जाए जिससे भविष्य में गरीब किसान को खेतों में पानी समय से मिल सके , बांध न टूटने पाए साथ ही शासन से दी गई राशि का सदुपयोग हो सके ।

सब इंजिनियर विश्वाश ।

इस जलाशय के देख रेख करने वाले सब इंजिनियर से इस विषय में पूछे जाने पर बताया गया कि यह कोई बड़ी बात नहीं है बांध के ऊपर से हल्का मिट्टी हट गया होगा , फिर से बांध पर मिट्टी डाल दिया जाएगा।

एस डी ओ राजकुमार पैकरा ।

इस संबंध में जल संसाधन विभाग कुसमी में पदस्थ एस डी ओ राजकुमार पैकरा से पूछे जाने पर बताया गया कि इसकी जांच करवाता हूं । कैसे इस बांध में मिट्टी में लंबी दरार हो रही है , वर्षात के चलते हो सकता है मिट्टी बह गया होंगा ,इसको दिखवाता हूं ।

अब देखना यह है कि जिस पडल मिट्टी को बांध बनते समय अच्छे से मिट्टी का लोदा बनवाकर नीचली स्तर पर डाला जाता तो बांध में मिट्टी का कार्य कार्य काफी ऊपर स्तर हो चुका है , पडल काली मिट्टी को बांध में निचली स्तर से ऊपरी सतह तक डलवाया जाता है तो क्या विभाग के अधिकारी /कर्मचारी के द्वारा ऐसा कार्य करवाया गया है, या फिर वही के लोकल मिट्टी का उपयोग कर इस बांध का गुणवत्ताहीन तरीके से इस बांध का निर्माण कार्य जैसे तैसे तरीके से करवाया जा रहा है जिसका परिणाम आज सामने बांध में कई जगह लंबी लंबी दरार देखने को मिल रही है , अब इसका सुधार किस प्रकार से किया जाएगा यह समझ से परे है , क्योंकि मिट्टी का कार्य ऊपरी सतह तक कई जगह में किया जा चुका है , ग्रामीण जनता का कहना है कि जब बांध बनकर तैयार हो जाएगा और इस बांध में पानी भर जाएगा तो अच्छे से पडल मिट्टी नहीं डालने के कारण बांध में अभी ही कई लंबी लंबी दरार देखने को मिल रही है , अच्छे से पडल मिट्टी नहीं डालने के कारण भविष्य में यह बांध टूट भी सकता है , ग्रामीण जनता के द्वारा ऐसी संभावना जताई जा रही है , इस बांध के निर्माण कार्य में हुए कार्य का सही तरीके से जांच होने के बाद ही पता चल पाएगा कि किस प्रकार से इस बांध का कार्य कराया गया है ,ऐसी सोच ग्रामीण जनता को आज से ही सोचने पर मजबूर कर रही है, की अगर इस बांध का कार्य ठेकेदार के द्वारा लापरवाही तरीके से अगर कराया जा रहा है तो भविष्य में इस बांध में पानी का सीपेज होने से यह बांध टूट भी सकता है जिससे हजारों किसानों को काफी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है, मीडिया के माध्यम से बलरामपुर कलेक्टर से इसकी उचित तरीके से जांच करवाते हुए इस निर्माण कार्य में दोषी पाए जाने वाले अधिकारी /कर्मचारी एवं ठेकेदार के ऊपर उचित तरीके से कार्यवाही कराने की मांग करते हुए गुणवत्ता के साथ इस बांध का निर्माण कार्य करवाने की मांग जनपद उपाध्यक्ष सहित ग्रामीण जनता द्वारा की गई है, जिससे हजारों किसानों का खेतों में पानी ले जाकर खेती करने का सपना जो वर्षों से है वह साकार हो सके।

अब देखना यह है कि शासन के द्वारा दिए गए करोड़ों रुपए की राशि से गुणवत्ताहीन तरीके से संबंधित ठेकेदार विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी के ऊपर वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा इसकी जांच करवाते हुए क्या कार्यवाही की जाएगी , क्योंकि प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस ठेकेदार के द्वारा पेटी कॉन्ट्रैक्ट में लेकर इस कार्य को कराया जा रहा है ग्रामीण जनता के बताने के अनुसार यह ठेकेदार बहुत ज्यादा अपने आप को पावर फूल बताते हुए छत्तीसगढ़ शासन में एक कद्दावर मंत्री का आदमी अपने आप को होना बताते हुए विभाग के अधिकारी कर्मचारी से मनमाने तरीके से इस बांध में हुए निर्माण कार्य का मूल्यांकन कराकर राशि आहरण कराने में शहादत हासिल होने की बात सुनने को आती रहती है ,जिसके डर से विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी ठेकेदार के बताने के अनुसार मूल्यांकन करने में अपने आप को सुरक्षित महसूस करते है कि कही इनका स्थानांतरण न हो जाए।

Post a Comment

0 Comments