कुसमी हिन्दू समाज को इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से अश्लील तरीके से गाली गलौज करने वाले व्यक्ति के ऊपर कार्यवाही करने की मांग को लेकर हिंदू समाज के द्वारा कुसमी थाना प्रभारी को सौंपा गया ज्ञापन।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुसमी निवासी के द्वारा SK_SARFARAZ_80 Instagram id के माध्यम से पूरे हिन्दू समाज को अश्लील तरीके से गाली गलौज करने पर कुसमी के आक्रोशित हिन्दू समाज के व्यक्तियों के द्वारा सायं लगभग 8 बजे रात्रि में कुसमी थाने में पहुंच कर लिखित रूप से शिकायत दर्ज करवाकर उक्त व्यक्ति के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है ।

कुसमी एस डी ओ पी आशीष कुंजाम एवं थाना प्रभारी कुसमी विरासत कुजूर द्वारा हिन्दू समाज के प्रति इस प्रकार से अश्लील तरीके से पूरे हिन्दू समाज को गाली ग्लोज करने वाले व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की बात बात को लेकर उक्त आरोपी एस के सरफराज को तत्काल पुलिस हिरासत में लेकर विवेचना शुरू कर उचित कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया गया , जिसपर कुसमी हिंदू समाज के उपस्थित सभी व्यक्ति कुसमी थाना से अपने अपने घर लौट आए ।

इस प्रकार की घटना से पूरे हिन्दू समाज में आक्रोश देखने को मिली , वही भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृति न हो इसके लिए दोषी व्यक्ति के ऊपर कुसमी के हिंदू समाज के द्वारा उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है ।ज्ञापन सौंपते समय सैकड़ों हिन्दू समाज के व्यक्ति कुसमी थाने में उपस्थित होकर इस ज्ञापन को थाना प्रभारी कुसमी विरासत कुजूर को सौंपा गया ।

थाना प्रभारी कुसमी विरासत कुजूर।

इस मामले में थाना प्रभारी कुसमी से फोन पर हुई चर्चा में मीडिया से चर्चा करते समय बताया गया कि इस प्रकार से अश्लील शब्दों का प्रयोग करने वाले आरोपी को उचित कार्यवाही करते हुए रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है ।

Post a Comment

0 Comments