राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज दिनांक 02/03/26 को अपने गृह ग्राम दौरा कार्यक्रम होली मिलन त्यौहार कार्यक्रम के तहत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने गृह ग्राम श्रीकोट निवास में उपलब्ध रहेंगे, जहां सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज सरगुजा संभाग से निकलते समय अपने गृह ग्राम दौरा कार्यक्रम के तहत बरियों मंडल, राजपुर मंडल ,शंकरगढ़ मंडल, सहित कुसमी मंडल में पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सरगुजा संभाग के समस्त क्षेत्रवासियों से मिलकर उन्हें होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई, साथ ही कुसमी सब्जी मंडी पहुंचकर ग्रामीण जनता से सब्जी खरीदकर सभी दूर दराज से आने जाने वाले ग्रामीण जनता को होली त्यौहार की अग्रिम बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी गई ।
सरगुजा सांसद चिंतामणि के द्वारा कुसमी सब्जी मंडी में पहुंचने पर सब्जी मंडी बिक्री करने वाले ग्रामीण जनता द्वारा सब्जी मंडी में लाइट की व्यवस्था कराने की मांग की गई , जिस पर पहल करते हुए सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज द्वारा तत्काल कुसमी मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरविंद विश्वकर्मा से फोन पर बात करते हुए सब्जी मंडी प्रांगण में तत्काल लाइट व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया , सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के निर्देश पर कुसमी सी एम ओ अरविंद विश्वकर्मा द्वारा तत्काल एक दिवस के भीतर सब्जी मंडी प्रांगण में लाइट व्यवस्था कराने की बात कही गई।
ज्ञात हो कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज द्वारा अपने गृह ग्राम श्रीकोट निवास में पहुंचकर क्षेत्र के लोगों को होली मिलन त्यौहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में हमेशा अमन चैन शांति हेतु रखने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई , आज इस परम् पूज्य गहीरा गुरु महाराज एवं मां पूर्णिमा की पावन धरती पर बहुत दूर दूर से क्षेत्र के भक्त गण हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली खेलने हेतु श्रीकोट धाम पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हुए खुशी एवं उल्लास के साथ होली मिलन त्यौहार को मनाते है ।





0 Comments