राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ द्वारा अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आज दिनांक 18/03/26 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम कुसमी एस डी एम अनमोल विवेक टोप्पो को ज्ञापन सौंप कर अपनी लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की गई है ।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ द्वारा प्रदेश के शासकीय सेवकों को देय तिथि से मंगाई भत्ता, लंबित एरियर्स सहित अन्य ज्वलंत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कुसमी एस डी एम अनमोल विवेक टोप्पो को लिखित रूप से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पहुंच कर लिखित रूप से ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में उपरोक्त विषयांतर्गत लेख किया गया है कि संदर्भित पत्र क्रमांक 01 के द्वारा मुख्य सचिव एवं संदर्भित पत्र क्रमांक द्वारा 02 के तहत फेडरेशन के द्वारा प्रथम चरण आंदोलन दिनांक 16 जुलाई 2025 के दौरान जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्य मंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंप का फेडरेशन संघ के द्वारा अपनी 11 सूत्रीय मांगों को पूरी करने हेतु अवगत कराया गया था, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को मोदी के गारंटी के तहत निम्नलिखित मांगो को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा शासन प्रशासन को लगातार पत्राचार के माध्यम अवगत कराया जा रहा है , खेद सहित यह कहना पड़ रहा है कि उपरोक्त 11 सूत्रीय मांगों को बार बार मांग करने पर भी सरकार इसपर उचित विचार नहीं कर पा रही है , जिससे कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के समस्त कर्मचारी अधिकारी काफी आक्रोशित है , अगर समयानुसार इनकी 11 सूत्रीय मांगों पर विचार शासन द्वारा नहीं की जाती है तो भविष्य में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होने की बात कही गई है ।


0 Comments