कुसमी नगर पंचायत के हृदय स्थल ग्रामीण बैंक के सामने बैजनाथ ज्वेलर्स एवं ओम वस्त्रालय में चोर द्वारा की ताला तोड़कर 1 से 1.50 लाख सामग्री की चोरी होने की संभावना ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

घटना को सुनकर कुसमी एस डी ओ पी आशीष कुंजाम सहित थाना प्रभारी विरासत कुजूर जुटे चोर की तलाश में ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार होली त्यौहार के रात्रि में 4 बजे सुबह दिनांक 5/3/26 को कुसमी नगर पंचायत के हृदय स्थल ग्रामीण बैंक के सामने बैजनाथ ज्वेलर्स एवं ओम वस्त्रालय में पल्सर वाहन से सवार होकर आकर सबल से ताला तोड़कर बैजनाथ ज्वेलर्स दुकान के मालिक के कहने के अनुसार चांदी का पायल सहित सोने का टप चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है ,जिसकी कीमत लगभग 1 से डेढ़ लाख रुपया बताया जा रहा है ,वही ओम वस्त्रालय कपड़ा दुकान में चोरी करने के नियत से चोर द्वारा ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया, मगर किसी प्रकार की सामग्री की चोरी नहीं होने की संभावना बताया जा रहा है ।


घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर तत्काल कुसमी एस डी ओ पी आशीष कुंजाम एवं थाना प्रभारी कुसमी विरासत कुजूर सहित पुलिस बल पहुंच कर सी सी फुटेज के माध्यम से चोर का पता लगाया जा रहा है,उम्मीद है कि जल्द ही कुसमी पुलिस चोर को पकड़ कर जेल की हिरासत्मे भेज पाने में सफलता मिलने की उम्मीद है।

वर्तमान में इस घटना से कुसमी बस स्टैंड सहित आस पास के इलाकों में इ व्यापारीगण सहित अन्य लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है ।



Post a Comment

0 Comments