भाजपा युवा मोर्चा मंडल कुसमी के अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में दिखी की खुशी की लहर ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल की अनुशंसा युवा मोर्चा बलरामपुर के जिलाध्यक्ष मंगलम पांडेय के मार्गदर्शन में कुसमी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेतु उमेश बुनकर , महामंत्री अभय गुप्ता एवं विवेक कश्यप को बनाए जाने पर कुसमी भाजपा युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों में खुशी की लहर देखने को मिली , युवा मोर्चा की सूची जारी होते ही भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा आतिशबाजी करते हुए मिठाइयां बाटकर खुशी का इजहार किया गया।

मीडिया से चर्चा करते हुए युवा मोर्चा के नव नियुक्त अध्यक्ष उमेश बुनकर, महामंत्री अभय गुप्ता, विवेक कश्यप द्वारा भाजपा के वरिष्ठ शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया गया, इनके द्वारा कहा गया कि भाजपा युवा मोर्चा जिला बलरामपुर के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिस के तरह से हम सभी पर विश्वाश जताते हुए कुसमी मंडल में युवा मोर्चा अध्यक्ष ,एवं महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है , हम सभी कड़ी मेहनत करते हुए भाजपा के लिए एक एक युवा कार्यकर्ताओं को जोड़कर आगामी होने वाले चुनावों में भाजपा को काफी मतों से विजय दिलाएंगे ।

भाजपा युवा मोर्चा कुसमी विकासखंड अंतर्गत युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष,महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखने को मिल रही है।

Post a Comment

0 Comments