सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा सहित भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल की मुख्य आतिथ्य में एस आई आर भाजपा मंडल कुसमी की बैठक हुई सम्पन्न ।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी /बलरामपुर ।

सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा सहित भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल द्वारा आज दिनांक 21/11/25 को सरस्वती शिशु मंदिर के सभाकक्ष में पहुंच कर सर्वप्रथम भारत माता ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर पुष्प माला अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई , तत्पश्चात उपस्थित मंचासिन अतिथियों का बारी बारी से पुष्प माला एवं गुलदस्ता से मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया, तत्पश्चात एस आई आर  से  संबंधित विस्तृत रूप से उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं से फार्म को स्वयं  भरने एवं भरवाने संबंधित की  जानकारी कुसमी मंडल में 73 बूथों की विस्तृत रूप से जानकारी ली गई,वही चांदो भाजपा मंडल की  जानकारी सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा सहित भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल द्वारा विस्तृत रूप से लेते हुए कुसमी एवं चांदो मंडल के  सभी  ग्राम पंचायत में बूथ स्तर पर  फोन के माध्यम से तथा स्वयं जाकर भाजपा के बी एल ए 2 एवं बी एल ओ के साथ मिलकर सभी पात्र व्यक्तियों का फार्म भरवाने की सलाह दी गई |

 इनके द्वारा यह कहा गया कि सही तरीके से इस फॉर्म को भरकर /भरवाकर नियत तिथि में बी एल ओ के पास जमा करवाया जाए , 22 वर्ष बाद यह मौका आया है , इसमें किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए , सतत निगरानी रखते हुए सभी बूथों में भ्रमण कर पात्र व्यक्तियों का फार्म भरवाना यह अति महत्वपूर्ण कार्य है , निर्वाचन आयोग द्वारा बी एल ओ के माध्यम से फार्म भरवाया जा रहा है , किसी भी पात्र  व्यक्ति का नाम न छुटे, इसका ध्यान रखना जरूरी है ,साथ ही फार्म भर कर भरवाकर भरे हुए फॉर्म को ऑनलाइन हुआ की नहीं इसका भी जानकारी रखना जरूरी है , सभी बूथों के लिए मंडल स्तर पर वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं की टीम गठित कर इस एस आई आर मतदाता फार्म को निगरानी में भरवाने की उचित सलाह दी गई ।साथ ही यह निर्देश दिया कि एक राज्य से दूसरे राज्य में रहने वाले  किसी भी व्यक्ति का नाम दोनों जगह के  मतदाता सूची में न जुड़े, इसका विशेष रूप से ध्यान रखना जरूरी है । 

अक्सर बाहरी लोग आकर अपना नाम गलत तरीके से जुड़वाकर आगामी होने वाले किसी भी  चुनाव में चुनाव को प्रभावित न कर पाए ,  एक व्यक्ति का नाम दो जगहो पर  न हो ,इसका विशेष रूप से ध्यान रखना जरूरी है ।

आज के इस एस आई आर के महत्वपूर्ण बैठक में सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, भाजपा जिला विधायक प्रतिनिधि प्रवीण अग्रवाल , जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी, मंडल अध्यक्ष कुसमी शशि टोप्पो, मंडल अध्यक्ष चांदो शिव शंकर शुक्ला , शुभम सोनी , विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह पैकरा, भाजपा के वरिष्ठ नेता जन्मजय सिंह, उमेश्वर ओझा, राकेश भारती, प्रदीप गुप्ता, बिनोद गुप्ता ,  रमेश गुप्ता, राजेश्वर गुप्ता,मो शमीम , प्रीतम गुप्ता, सतेंद्र राम , राजेश्वर यादव, सी जे प्रजापति ,पारस पाल, अभय गुप्ता , सुनीता भगत, न प पार्षद अंजू सिन्हा, भगवती सोनवानी , प्रभा , सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित होकर आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

बैठक दौरान कुसमी तहसीलदार रोकी एक्का एवं मनीष सिंहा द्वारा एस आई आर संबंधित विस्तृत रूप से उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए समयावधि में इस कार्य को पूर्ण करने की सलाह दी गई ,

आज के इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा मंडल महामंत्री बालेश्वर नायक एवं मुरारी सोनी द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments