किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का बलरामपुर जिला में प्रथम आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया राजपुर में भव्य रूप से स्वागत।

राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।


भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के सरगुजा संभाग सहित बलरामपुर जिला के राजपुर में प्रथम आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ,भाजपा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मुन्ना लाल चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बाजे गाजे के साथ फूल माला पहनाकर भव्य रूप से स्वागत किया गया।

राजपुर में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज सहित भाजपा प्रदेशायक्ष आलोक सिंह ठाकुर के साथ साथ उनके साथ आए हुए भाजपा के सभी वरिष्ठ अतिथियों का स्वागत फूल माला से करते हुए सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज,सहित भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल के साथ साथ सभी भाजपा पदाधिकारियों का भव्य रूप से फूल माला के साथ स्वागत किया गया।

आज के इस स्वागत कार्यक्रम में बरियों , राजपुर , शंकरगढ़ , सहित कुसमी विकासखंड में भी सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज सहित भाजपा प्रदेशायक्ष किसान मोर्चा आलोक सिंह ठाकुर का महामाला के साथ फूल माला पहनाकर बाजे गाजे के साथ आतिश बाजी करते हुए भव्य रूप से स्वागत किया गया।

आज के प्रदेशाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज सहित आलोक सिंह ठाकुर द्वारा अपने उद्बोधन में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि आज आप लोगों के द्वारा जिस प्रकार से मुझे ऐतिहासिक रूप से मान सम्मान के साथ स्वागत किया गया है , इस प्रकार का स्वागत करने के लिए मै दिल से धन्यवाद देता हूं । इस स्वागत कार्यक्रम को मै कभी भुला नहीं पाऊंगा ।

 आप सभी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता है ,हम लोगों को एक साथ रहकर भविष्य में भारतीय जनता पार्टी के लिए तन मन धन से कार्य करते हुए आगामी होने वाले सभी चुनाव में भाजपा को जिताने की बात कही गई , साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को शहर से लेकर ग्राम पंचायत तक किसान भाइयों को एक साथ लेकर भाजपा के प्रति कार्य करने की बात कही गई ।

आज के इस प्रथम प्रवास स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किसान मोर्चा आलोक सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मुन्ना लाल चौधरी सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा अपने उद्बोधन में केंद्र की मोदी सरकार सहित राज्य की विष्णु देव साय सरकार के सभी महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए भाजपा के प्रति कार्य करने की बात कही गई।


आज के इस स्वागत कार्यक्रम सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर , भाजपा प्रदेश मंत्री शिव नाथ यादव , भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मुन्ना लाल चौधरी, सहित बरियों ,राजपुर , शंकरगढ़ , एवं कुसमी के सभी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments