सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा की मुख्य आतिथ्य एवं प्रभारी जिला महामंत्री भाजपा संजय सिंह की गरिमामई उपस्थिति में सक्रिय सदस्यता सम्मेलन कुसमी में हुई संपन्न ।

 राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी/बलरामपुर ।

कुसमी भाजपा मंडल में सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा की मुख्य आतिथ्य एवं कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री भाजपा संजय सिंह की गरिमामई उपस्थिति में स्थानीय सिंचाई विभाग रेस्ट हाउस के बगल में उरांव समाज के सामुदायिक भवन में भाजपा सक्रिय सदस्यता सम्मेलन के इस कार्यक्रम में सबसे पहले मां भारती, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए पूजा-अर्चना की गई । आज के इस सम्मेलन में सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा द्वारा उपस्थित सभी सक्रिय सदस्य एवं कार्यकर्ताओं को संबिधित करते हुए बताया कि भाजपा के सभी सक्रिय कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सेवा पखवाड़ा दिवस मनाया जाएगा। 11 और 12 अप्रैल को कार्यकर्ताओं को गांव-गांव, घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध करानी है।


सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। आज यह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के 11वें वर्ष में कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, साथ ही छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार के किए गए विकास कार्य का भी बखान किया। आज के इस कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि कोई भी ऐसा काम न करे जो पार्टी के अनुशासन के विपरीत हो, सभी एक दूसरे का सहयोग करिए ,और पार्टी के लिए समय दीजिए ,उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार है। छत्तीसगढ़ की 80% नगरीय निकायों पर भाजपा का कब्जा है। जिला और जनपद पंचायतों में भी भाजपा मजबूत है। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज ने कहा कि भाजपा संगठन बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक फैला है। संगठन के बल पर आज करोड़ों सदस्य पार्टी से जुड़े हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला। 

नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भगत का पुष्पमाला एवं भगवा गमछा पहनाकर किया गया स्वागत ।

कुसमी नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भगत का सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा सहित उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारी सहित सक्रिय कार्यकर्ता द्वारा पुष्पमाला एवं भगवा गमछा पहनाकर सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी सहित उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया , वही नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष शशि भगत द्वारा सभी सक्रिय सदस्य को संबोधित करते हुए कहा गया कि सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को को एक साथ लेकर चलने की बात कहते हुए भाजपा संगठन द्वारा बताए गए नियमों के तहत कार्य करते हुए संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा पूर्वक कार्य करने की बात कही गई ।


आज के इस भाजपा सक्रिय सम्मलेन में इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज,जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, न पं उपाध्यक्ष आनन्द जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह पैकरा,विनोद गुप्ता, गोवर्धन पैकरा, मथुरा गुप्ता, बालेश्वर राम, प्रदीप गुप्ता, राजेश्वर गुप्ता, विजय गुप्ता, देवसायं, कृष्णमुरारी सोनी सहित काफी संख्या में भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments