राकेश भारती प्रधान संपादक CG आज की आवाज न्यूज कुसमी / बलरामपुर |
कुसमी जनपद पंचायत में निर्वाचन नियमावली के समयानुसार कुसमी एस डी एम करुण डहरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक पांडेय की उपस्थिति में क्षेत्र से विजय हुए समस्त बी डी सी की बैठक करते हुए नियमानुसार ज प अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष चुनाव हेतु हेतु फार्म भरा गया, जहां भारतीय जनता पार्टी से समर्थित बी डी सी ज प कुसमी अध्यक्ष पद हेतु बसंती भगत द्वारा फार्म भरा गया, वही भारतीय जनता पार्टी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पद हेतु अशोक सोनी द्वारा फार्म भरा गया, जहां समस्त बी डी सी द्वारा सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से जनपद अध्यक्ष हेतु बसंती भगत एवं जनपद उपाध्यक्ष पद हेतु अशोक सोनी को निर्विरोध रूप से चुन लिया गया, इस प्रकार जनपद अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष दोनों पद में निर्विरोध रूप से भाजपा से समर्थित बी डी सी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से चुन लिए गए ।
बाजे गाजे फूल माला एवं आतिशबाजी के साथ जनपद अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष सहित उपस्थित बी डी सी का भाजपा के पदाधिकारी क्षेत्र से आए हुए ग्रामीण जनता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत ।
जनपद अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष का निर्विरोध रूप से सर्वसम्मति से चुनाव होने के तत्काल बाद उपस्थित भाजपा पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फुल माला के साथ आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया गया |
वही जनपद पंचायत कुसमी प्रांगण से बाजे गाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए पैदल रैली जुलुश निकालकर मुख्य मार्ग होते हुए ऊपर कुसमी शिव मंदिर , महावीर मंदिर , एवं कुसमी बाजार में शिव मंदिर के पास अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित समस्त बी डी सी एवं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पूजा अर्चना की गई , जहां काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित ग्रामीण जनता उपस्थित होकर आज के इस रैली जुलुश कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।
नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष बसंती भगत।
नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष बसंती भगत द्वारा अपने उद्बोधन में भाजपा कार्यकर्ता सहित ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए कहा गया कि आप सभी के मेहनत और लग्न के साथ मै बी डी सी चुनाव जीत कर आप लोग के आशीर्वाद से आज जनपद अध्यक्ष निर्विरोध रूप से बनी , मै आप सभी को हमेशा एक साथ लेकर चलूंगी , आप लोगों के सुझाव के अनुसार क्षेत्र में हमेशा विकास कार्य करने हेतु तत्पर रहूंगी । आप लोगों ने मुझे बी डी सी बनाकर आज जनपद अध्यक्ष बनाए , इसलिए आप सभी को दिल से आभार व्यक्त करती हूं ।
नवनिर्वाचित जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी ।
नव निर्वाचित जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी द्वारा अपने संबोधन में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी एवं जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से आज मेरा सपना साकार हो गया मैं जनपद उपाध्यक्ष बन गया, मै कोशिश करूंगा कि क्षेत्र में जनता की मांग के अनुसार हमेशा विकास का कार्य करूंगा ।
जिससे क्षेत्र में विकास कार्य हो सके ।आप सभी मुझे बी डी सी चुनाव जिताकर आज मुझे निर्विरोध रूप से सर्वसम्मति से जनपद उपाध्यक्ष बनाए, इसके लिए मै आप सभी का हमेशा आभारी रहूंगा।
आज के इस जनपद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में क्षेत्र से ग्रामीण जनता उपस्थित रहे ।




0 Comments